Posts

एक्टर ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन

Image
ऋषि कपूर  बोलीवूड अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया और ये जानकारी सभी को अमिताभ बच्चन ने twitter पर दी | ऋषि कपूर पिछले साल अपना कैंसर का इलाज कराके सितम्बर में अमेरिका से मुंबई आये |  उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे | हिंदी सिनेमा में तो मानो दुःख की लहर दौड़ पड़ी | लगता है ये अप्रैल का महीना हिंदी सिनेमा के लिए काले दिन लेकर आया है | बुधवार को ही हमने अभिनेता इरफ़ान खान को खोया है | अभी तो लोग उनके शोक से ही बहार नहीं आये थे कि आज गुरुवार को अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया | दोनों की अभिनेता कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे | यह समय हिंदी सिनेमा के लिए बेहद ही मुश्किल का है | अमिताभ बच्चन को ऋषि कपूर की मौत का अत्यंत दुःख है | इस सप्ताह हम एक के बाद एक हिंदी सिनेमा के सितारों को खोते जा रहे है | ऋषि कपूर के निधन से पुरे हिंदी सिनेमा में सन्नाटा छाया हुआ है | डॉक्टर का कहना है कि ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया था , वंहा उन्हें आईसीयू म

कैंसर से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का 53 साल की उम्र में निधन

Image
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान  53 वर्षीय इरफ़ान खान का निधन बुधवार को निधन हो गया | अभिनेता इरफ़ान खान मंगलवार को पेट के संक्रमण के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया |  खान की 95 वर्षीय माँ सईदा बेगम का तीन दिन पहले जयपुर में निधन हो गया | वो कोरोना वायरस के तहेद चल रहे लॉकडाउन की वजह से अपनी माँ के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए  | दो साल पहले साल 2018 में ही उन्हें पता चल गया था की वो न्यूरोएंडोक्रइन ट्यूमर जैसी बेहद खतरनाक बीमारी से जूझ रहे है और लन्दन में उनका इलाज लगभग एक साल तक चला रहा | उनका 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था |  पिछले साल सितम्बर में वो मुंबई लोटे थे |  लेकिन वो अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे | कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद उन्होंने 2019 में अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की थी | फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर  आज इरफ़ान के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है| सभी इरफ़ान को बेहद पसंद करते थे और उनके निधन का सभी को को बहुत दुःख है. | इरफ़ान खान का आखिरी मैसेज  इरफ़ान खान ने अपने आखिरी मैसेज में कहा कि - हेलो भाइयो बहनो मैं इरफ़ान

क्या 29 अप्रैल को पृथ्वी छोटे -छोटे टुकड़ों में बट जाएंगी ??

Image
क्या 29 अप्रैल को पृथ्वी छोटे -छोटे टुकड़ों में बट जाएंगी ?? पहले ही पृथ्वी पर कोरोना वायरस का ख़तरा हर दिन बढ़ता जा रहा है | इस बीच उल्का पिंड जैसा एक और संकट पृथ्वी की और बढ़ रहा है | यह उल्का पिंड 19 किलोमीटर / घंटा  की रफ्तार से पृथ्वी की और बढ़ रहा है जिसकी चौड़ाई 1.2  मील  है | यह उल्का पिंड 29 अप्रैल को पृथ्वी के पास से गुजरेगा जिसकी वजह से पृथ्वी को बहुत हानि पहुंच सकती है | क्या सचमुच दुनिया खत्म हो जयेगी ?  चलिए इससे  पहले ये जान लेते है  उल्का पिंड के बारे में |  वैज्ञानिको ने इस  उल्का पिंड का नाम astroid 1998 OR2  रखा है | अगर ये पृथ्वी से टकराया तो तबाही मच जाएगी और दुनिया खतम हो जाएँगी क्योकि ये उल्का पिंड बहुत तेजी से पृथ्वी की और बढ़ रहा है | क्या कहना है वैज्ञानिको का उल्का पिंड के बारे में  astroid 1998 OR2  वैज्ञानिको का कहना है की ये उल्का पिंड 29 अप्रैल को 5:56 AM पर पृथ्वी के पास से गुजरेगा | लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योकि पृथ्वी और उल्का पिंड के बीच की  दूरी लगभग 29 लाख किलोमीटर होगी इसलिए वैज्ञानिको के हिसाब से इसकी पृथ्वी से टकराने की स

कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी (लक्षण व उपचार)

Image
कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी जैसा की हम सभी जानते है | आज के समय में कोरोना एक वैश्विक महामारी बन चुकी है |  कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है | ऐसे में हमे अपना और अपनों  का खास ध्यान रखने की जरूरत है |  थोड़ी -सी सावधानी के साथ हम इस महामारी से बच सकते है |  हम सभी को अपने - अपने घरो में रहना है और   अपने आस पास की साफ़ सफाई का ध्यान रखना है |  इस महामारी ने पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है जिसमे लाखो लोगो की मौत हो गयी है और सभी देशो की अर्थवयवस्था को हिला के रख दिया है | ऐसी स्थिति में हमारा कुछ बातो पर ध्यान देना अति आवश्यक है  जो नीचे बताई गयी है |  कोरोना वायरस के लक्षण  1) सूँघने की क्षमता का कम होना :- कोरोना वायरस के लक्षणों में से एक लक्षण है सूंघने की क्षमता का कम हो जाना | इसके अंतर्गत आप किसी भी प्रकार की महक या खुशबू को पूरी तरह से सूंघ नहीं पाएँगे|  2) ज़ुबान का स्वाद  न आना :- यदि आप कोरोना के संपर्क में आए है तो आपका जुबान का स्वाद धीरे-धीरे जाने लगेगा | आप किसी भी चीज़ का पूरा स्वाद नहीं ले पाएंगे |  3) बुख़ार व सुखी ख़ासी होना