एक्टर ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर 
बोलीवूड अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया और ये जानकारी सभी को अमिताभ बच्चन ने twitter पर दी | ऋषि कपूर पिछले साल अपना कैंसर का इलाज कराके सितम्बर में अमेरिका से मुंबई आये |  उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वे मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे |

हिंदी सिनेमा में तो मानो दुःख की लहर दौड़ पड़ी | लगता है ये अप्रैल का महीना हिंदी सिनेमा के लिए काले दिन लेकर आया है | बुधवार को ही हमने अभिनेता इरफ़ान खान को खोया है | अभी तो लोग उनके शोक से ही बहार नहीं आये थे कि आज गुरुवार को अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया | दोनों की अभिनेता कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे | यह समय हिंदी सिनेमा के लिए बेहद ही मुश्किल का है | अमिताभ बच्चन को ऋषि कपूर की मौत का अत्यंत दुःख है |

इस सप्ताह हम एक के बाद एक हिंदी सिनेमा के सितारों को खोते जा रहे है | ऋषि कपूर के निधन से पुरे हिंदी सिनेमा में सन्नाटा छाया हुआ है |
डॉक्टर का कहना है कि ऋषि कपूर को कैंसर संबंधित समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया था , वंहा उन्हें आईसीयू में रखा गया था और बार-बार उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पढ़ रही थी |

Comments

Popular posts from this blog

कैंसर से पीड़ित बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान का 53 साल की उम्र में निधन

कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी (लक्षण व उपचार)