कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी (लक्षण व उपचार)



कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी
कोरोना वायरस :- एक वैशविक महामारी

जैसा की हम सभी जानते है | आज के समय में कोरोना एक वैश्विक महामारी बन चुकी है |  कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है | ऐसे में हमे अपना और अपनों  का खास ध्यान रखने की जरूरत है |  थोड़ी -सी सावधानी के साथ हम इस महामारी से बच सकते है |  हम सभी को अपने - अपने घरो में रहना है और  अपने आस पास की साफ़ सफाई का ध्यान रखना है |  इस महामारी ने पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है जिसमे लाखो लोगो की मौत हो गयी है और सभी देशो की अर्थवयवस्था को हिला के रख दिया है | ऐसी स्थिति में हमारा कुछ बातो पर ध्यान देना अति आवश्यक है  जो नीचे बताई गयी है | 


कोरोना वायरस के लक्षण 

1) सूँघने की क्षमता का कम होना :- कोरोना वायरस के लक्षणों में से एक लक्षण है सूंघने की क्षमता का कम हो जाना | इसके अंतर्गत आप किसी भी प्रकार की महक या खुशबू को पूरी तरह से सूंघ नहीं पाएँगे| 

2) ज़ुबान का स्वाद  न आना :- यदि आप कोरोना के संपर्क में आए है तो आपका जुबान का स्वाद धीरे-धीरे जाने लगेगा | आप किसी भी चीज़ का पूरा स्वाद नहीं ले पाएंगे | 

3) बुख़ार व सुखी ख़ासी होना :- कोरोना इन्फेक्टिड होने पर आपको दूसरे दिन से ही थकावट महसूस होने लगेगी और फिर बुखार का आना और उसके साथ साथ सुखी ख़ासी का होना एक अहम लक्षण है |  

4) साँस लेने में तकलीफ़ :- कोरोना वायरस से इन्फेक्टिड होने पर साँस लेने में तकलीफ़ होती है क्योकि इसमें ऑक्सीजन पूरी तरह से हमारे लंग्स तक नहीं पहुंच पता |  

5) उलटी होना :- कोरोना वायरस  के संपर्क में आने पर जी मिचलाना व् उलटी आना कोरोना का ही एक लक्षण है | 

कोरोना वायरस के उपचार 

1) अपने हाथ धोएं :- बार-बार अपने हाथो को साबुन से धोएं या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करे | 

2) सामाजिक दूरी :- सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाए रखे| कम से कम 1 मीटर की दूरी रखे | 

3) टिशू का इस्तेमाल करे  :- खाँसते व् छीकते समय टिशू का इस्तेमाल करे और इस्तेमाल किये गए टिशू को ढक्कनदर कूड़े के डिब्बे में डालें | 

4) चेहरा न छुए :- बार-बार अपने हाथो को चेहरे पे न लगाए | अपने चेहरे को ज्यादा न छुए | 

5) बीमार व्यक्ति के नज़दीक न जाएं :- किसी भी बीमार व्यक्ति के नज़दीक जाने से बचे | 


 वह आदतें जिन पर हमें ध्यान देना जरूरी है |

1) बेवजह बहार न आना :-  लॉक डाउन के दौरान हम सभी को अपने - अपने घरो में रहना होगा | बिना किसी जरूरी काम के बहार ना निकले |  इससे आप कोरोना जैसी इस महामारी से बच पाएंगे |

2) अपना स्थान न छोड़े :- लॉक डाउन के दौरान सरकार ने सभी जिलों की सीमा सील कर दी है, लेकिन ऐसे में  भी लोग यँहा वँहा जा रहे है जो गलत है | फ़िलहाल हमें अभी वही रहना चाहिये जंहा हम है |

3) नियमो का पालन करे :-  लॉक डाउन के अंतर्गत अगर सरकार कोई नियम या कानून बनाती है तो उन कानूनों का पालन करे क्योकि वे हमारी सुरक्षा के लिए ही है |

4) सरकार को सहयोग करे :- सरकार को पूरी तरह से सहयोग दे | सरकार द्वारा उठाया गया हर कदम हमारी सुरक्षा के लिए है |

5) अफवाहों पर ध्यान न दे :- लॉक डाउन के दौरान काफी लोग अफवाह फैला रहे है तो ऐसे में अफवाहों से बचे और सुरक्षित रहे |

6) जानकारी न छुपाएं :- यदि कोई बाहार से आया है तो उसकी सही सही जानकारी प्रशासन को दे | अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को न छुपाएं क्योकि ऐसा करना आपके और आपके अपनों के लिए खतरनाक हो सकता है |

Comments

Popular posts from this blog

एक्टर ऋषि कपूर की 67 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन

क्या 29 अप्रैल को पृथ्वी छोटे -छोटे टुकड़ों में बट जाएंगी ??